Showing posts with label holi. Show all posts
Showing posts with label holi. Show all posts

Saturday, March 7, 2015

होली


मेरे देश की होली, मेरे घर वाली होली,रंग भरी होली, गुलाल से भरी होलीमाँ के किचन में बने पकवान वाली होलीथोड़ा बहुत भांग चढ़ा लेने वाली होलीजोगीरा गाने वाली होली, राधा कन्हैया की नटखट सी होली
टोली वाली होली, दिल जोड़ देने वाली होली
सुबह पक्के रंग, दोपहर भर रंग छुड़ाने वाली होली
शाम को गुलाल भरी होली, रंगोली सजाने वाली होली
कान्हा को याद करने वाली होली, भैया दीदी केसाथ खेली होली, दोस्तों को कीचड में लपेटने वाली होली, अपने प्यार संग छुप के खेली होली
प्यार भरी होली, मेरे यारों के संग खेली होली
अब यादों वाली होली, पुरानी बातों वाली होली
आप सबको मुबारक हो!